Introduction Of Computer (कम्प्यूटर का परिचय)
कम्प्यूटर
एक स्वचालित इलेक्ट्रॉनिक मशीन है जो यूजर द्वारा दिए गए डेटा या आंकङों को ध्यान मे रखते हुए परिशुद्धता
के साथ परिणाम देता है उसे कम्प्यूटर कहते है। कम्प्यूटर हार्डवेयर तथा सॉफ्वेयर का
मिश्रण है। कम्प्यूटर की खोज सन् 1822 मे चार्ल्स बैबेज ने की थी। कम्प्यूटर का अविष्कार 20 वीं सदी की एक महान उपलब्धि है। कम्प्यूटर शब्द
की उत्पति अंग्रजी के कम्प्यूट(Compute) शब्द से हुई है जिसका अर्थ है - गणना या गिनती करना।
अतः इसे संगणक कहा जाता है। प्रारंभ मे इसका प्रयोग केवल जटिल क्रियाओं को तीव्र गति
से सम्पन्न करने के लिए ही किया जाता था, किन्तु आज कम्प्यूटर द्वारा किया जाने वाला 80 प्रतिशत से अधिक कार्य गणितीय नही होता है। अतः
कम्प्यूटर को मात्र एक गणना करने वाली युक्ति के रुप मे परिभाषित करना इसके 80 प्रतिशत कार्य को उपेक्षित करना है। इसमे हम
अपरिष्कृत आंकङे देकर प्रोग्राम के नियन्त्रण द्वारा उन्हे अर्थपूर्ण सूचनाओ मे परिवर्तित
कर सकते है। कम्प्यूटर की किसी विषिष्ट भाषा मे लिखे गए निर्देशों के समूह को प्रोग्राम
कहते है।